मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी संबंध में रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने विभाग में चल रहे विभिन्न कार्यों और पूर्व सैनिकों की कल्याण योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।