गश्त के दौरान चेकपोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने की फायरिंग, हमलावरों की तलाश में सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान
गश्त के दौरान चेकपोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने की फायरिंग, हमलावरों की तलाश में सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान
खबर खास | कुलगाम
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकियों की ओर से की गई गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
सीआरपीएफ के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। इस दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने जिले में एक चेकपोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोलीबारी करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना में घायल जवानों को तुरंत उपचार के लिए पड़ोसी अनंतनाग जिले के अस्पताल में पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी में तीन जवानों के घायल होने की बात सामने आई, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है।
शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि हमलावरों ने सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन के कैंप को निशाना बनाया है। हालांकि, बाद में सीआरपीएफ ने स्पष्ट किया कि हमला कैंप पर नहीं, बल्कि चेकपोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर किया गया था।
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया। कुलगाम क्विक रिएक्शन टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया।
पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है। सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0