सुबह-सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका; महत्वपूर्ण दस्तावेज और फर्नीचर जले, लॉकर एरिया पूरी तरह सुरक्षित
सुबह-सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका; महत्वपूर्ण दस्तावेज और फर्नीचर जले, लॉकर एरिया पूरी तरह सुरक्षित
खबर खास | कपूरथला
कपूरथला के रेलवे स्टेशन रोड स्थित IDBI बैंक की शाखा में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे बैंक के अंदर रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बैंक का लॉकर एरिया पूरी तरह सुरक्षित रहा।
फायर विभाग को सुबह करीब 5:59 बजे बैंक से धुआं निकलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
फायर ऑफिसर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारण की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
IDBI बैंक के ब्रांच मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 6 बजे बैंक में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वह तुरंत शाखा पहुंचे। उनके पहुंचने तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट चुकी थी।
आग बुझने के बाद बैंक अधिकारियों ने अंदर हुए नुकसान का जायजा लिया। ब्रांच मैनेजर के अनुसार, आग की वजह से महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक बैंक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
हालांकि, सबसे बड़ी राहत यह रही कि बैंक का लॉकर एरिया आग की चपेट में नहीं आया और वहां रखे ग्राहकों के कीमती सामान पूरी तरह सुरक्षित हैं। आग पर समय रहते काबू पा लिए जाने से एक बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0