कहा, आज हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को जहर मुक्त भूमि दे सकें।
कहा, आज हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को जहर मुक्त भूमि दे सकें।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज यमुनानगर में अनुसूचित जाति के किसानों को 480 स्प्रे पंप नि:शुल्क वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और हमारी अधिकतर आबादी खेती पर ही निर्भर है। खेती को उन्नत एवं बीमारियों से रहित बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से कदम उठाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि में अधिक मात्रा में रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों का प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म होती जा रही है। इसके साथ ही भूमि के प्राकृतिक स्वरूप में भी बदलाव हो रहे है जो किसानों के लिए काफी नुकसानदायक है।
राणा ने कहा कि आज हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को जहर मुक्त भूमि दे सकें। हमें आज प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा, क्योंकि हमारा खान-पान लगातार दूषित होता जा रहा है जिसके कारण भयंकर बीमारियां पैदा हो रही हैं। प्राकृतिक खेती से कृषि भूमि में जीवाणुओं की वृद्धि भी होती है और कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें पानी बचाने के लिए भी आगे आना होगा। यदि पानी बचाने के लिए हमें अभी से ही प्रयास नहीं किए तो हमारी आने वाली पीढिय़ों को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि फसलों पर कीटनाशक एवं पोषक तत्वों के समान और प्रभावी छिडक़ाव के लिए आधुनिक स्प्रे पंप अत्यंत उपयोगी हैं। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा तथा समय की भी बचत होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे उन्नत कृषि यंत्रों का अधिक से अधिक उपयोग करें और विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0