एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
खबर खास | झज्जर
झज्जर जिले की सीआईए टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली निवासी एक युवक को 4.04 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के मदनपुर डबास निवासी रवि के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सीआईए टीम सदर झज्जर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रवि कथित तौर पर गांजे की अवैध बिक्री में शामिल है और बहादुरगढ़ की तरफ रसालवाला चौक के पास खड़ा है।
सूचना के आधार पर झज्जर सीआईए की टीम ने उपनिरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ लिया। आरोपी के पास एक प्लास्टिक का कट्टा था। कानूनी प्रक्रिया के तहत राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कट्टे की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान पुलिस को नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी पहचान बाद में गांजे के रूप में हुई। वजन करने पर बरामद गांजे की कुल मात्रा 4 किलो 40 ग्राम पाई गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। झज्जर सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद रवि को दोबारा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0