सैनी शिक्षा प्रसार समिति,  सहारनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आज इस्लामनगर रामपुर मनिहारन स्थित मंडपम पैलेस में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सम्मान में  स्वागत व अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह  में पहुंचने पर उपस्थित  लोगों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया।