सैनी शिक्षा प्रसार समिति, सहारनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आज इस्लामनगर रामपुर मनिहारन स्थित मंडपम पैलेस में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सम्मान में स्वागत व अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया।
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीते रोज सहारनपुर जनपद के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर में माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने माँ के परम भक्त बाबा भूरा देव जी के स्थान पर भी पूजा अर्चना की।