पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एंटी-सैबोटाज टीमों ने चलाया व्यापक सर्च ऑपरेशन; धमकी के स्रोत की जांच जारी
पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एंटी-सैबोटाज टीमों ने चलाया व्यापक सर्च ऑपरेशन; धमकी के स्रोत की जांच जारी
खबर खास | जालंधर
पंजाब में हाल के दिनों में स्कूलों और सरकारी इमारतों को लगातार मिल रही बम धमकियों के बीच अब जालंधर के जिला प्रशासनिक एवं न्यायिक परिसर (कोर्ट कॉम्प्लेक्स) को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया।
धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीमें, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड तथा एंटी-सैबोटाज यूनिट मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।
सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच कर रही हैं तथा हर संभावित पहलू की पड़ताल की जा रही है। इस धमकी के मद्देनजर कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति या समूह का पता लगाने तथा धमकी की सत्यता की जांच के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0