हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को बहादुरगढ़ से चंडीगढ़ आते समय गन्नौर स्थित गुप्ति धाम में पहुंचे और गुप्ति सागर महाराज के दर्शन किए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को बहादुरगढ़ से चंडीगढ़ आते समय गन्नौर स्थित गुप्ति धाम में पहुंचे और गुप्ति सागर महाराज के दर्शन किए।
मुख्यमंत्री सैनी शुक्रवार को गन्नौर स्थित गुप्ति धाम पहुंचे
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को बहादुरगढ़ से चंडीगढ़ आते समय गन्नौर स्थित गुप्ति धाम में पहुंचे और गुप्ति सागर महाराज के दर्शन किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गन्नौर में स्थित अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बवाना से कुंडली तक मेट्रो को मंजूरी मिल चुकी है और उस पर काम भी शुरू हो चुका है। रैपिड रेल को लेकर उन्होंने कहा कि एनएच-44 पर वाहनों का दबाव ज्यादा है ऐसे में दिल्ली से पानीपत रैपिड मैट्रो का काम भी जल्द शुरू कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी विकास कार्यो को गति दी जाए। इस मौके पर गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, खरखौदा से विधायक पवन खरखोदा सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0