16 साल पुराने में मामले में आया फैसला
16 साल पुराने में मामले में आया फैसला
खबर खास, चंडीगढ़:
पंजाब के जालंधर के भोगपुर थाने में दर्ज एक एफआईआर में जिला अदालत ने पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या में शामिल एक दोषी जगतार सिंह तारा को बरी कर दिया है। भोगपुर थाने में 2009 में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम 17,18,20 और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज इस मामले में सबूत के अभाव में आज अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार द्वारा ये फैसला सुनाया गया।
अदालत में तारा को आज बुड़ैल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया और उनके वकील एसकेएस हुंदल ने उनकी ओर से पेश होकर यह जानकारी दी।
जगतार सिंह तारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह हत्या की हत्या में भी मुख्यारोपियों के तौर पर शामिल था। तारा के साथ जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भ्यौरा भी शामिल थे। इन्हीं ने एक साथ मिलकर बुड़ेल जेल भी ब्रेक की थी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0