प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच ईंधन बचाने की अपील के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 900 अंक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 23,950 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया।

खबर खास | मुंबई
वैश्विक ऊर्जा संकट और कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल, डीजल और गैस जैसे पेट्रोलियम उत्पादों का सावधानी से उपयोग करने की अपील के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार तेज गिरावट के साथ खुले।
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 845.68 अंक टूटकर 76,482.51 पर पहुंच गया, जिससे लगभग सभी प्रमुख सेक्टर्स में बिकवाली का माहौल देखने को मिला। वहीं एनएसई निफ्टी 237.90 अंक गिरकर 23,936.85 पर आ गया और 23,950 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों को आशंका है कि बढ़ती ऊर्जा लागत का असर महंगाई और कंपनियों की कमाई पर पड़ सकता है। इसी वजह से बाजार में दबाव देखने को मिला। कमजोर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल के बाजार में अनिश्चितता ने भी दलाल स्ट्रीट का माहौल नकारात्मक बना दिया।
यह बड़ी गिरावट ऐसे समय में आई है जब पूरी दुनिया की नजर पश्चिम एशिया के घटनाक्रम और ऊर्जा सप्लाई चेन पर उसके संभावित प्रभाव पर बनी हुई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0