AQI 821 के साथ श्रीगंगानगर ने वैश्विक प्रदूषण सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया, पाकिस्तान का लाहौर 14वें नंबर पर; दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कई शहरों में भी हवा बेहद जहरीली
AQI 821 के साथ श्रीगंगानगर ने वैश्विक प्रदूषण सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया, पाकिस्तान का लाहौर 14वें नंबर पर; दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कई शहरों में भी हवा बेहद जहरीली
खबर खास | नई दिल्ली
भारत में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। AQI.in के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में से 49 भारत के हैं। राजस्थान का श्रीगंगानगर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां मंगलवार सुबह 9:54 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 821 दर्ज किया गया।
इस वैश्विक सूची में भारत के अलावा केवल पाकिस्तान का लाहौर शामिल है। लाहौर 430 AQI के साथ 14वें स्थान पर रहा। आंकड़े बताते हैं कि दिवाली के बाद कई राज्यों में प्रदूषण का असर अब भी बना हुआ है और अनेक शहरों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।
दिल्ली में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। मंगलवार सुबह 6 बजे चांदनी चौक इलाके में AQI 400 के पार दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी के कई अन्य इलाकों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर रहा। इससे लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर रहा। भोपाल, उज्जैन और बहादुरगढ़ में AQI 400 से अधिक दर्ज किया गया। इन शहरों को गंभीर प्रदूषण की श्रेणी में रखा गया है।
उत्तर प्रदेश के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331 और गाजियाबाद में 324 दर्ज किया गया। ये आंकड़े तीनों शहरों में बेहद खराब वायु गुणवत्ता की स्थिति को दर्शाते हैं।
प्रदूषण के साथ-साथ उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मध्य प्रदेश में रात का तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
AQI के कौन से स्तर पर कितना खतरनाक होता है प्रदूषण?
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के निर्धारित मानकों के अनुसार:
201 से 300 AQI: खराब वायु गुणवत्ता।
301 से 400 AQI: बेहद खराब वायु गुणवत्ता।
401 से 500 AQI: गंभीर वायु प्रदूषण।
गंभीर प्रदूषण का असर स्वस्थ लोगों पर भी पड़ सकता है। वहीं, लंबे समय तक ऐसी हवा में सांस लेने से सांस संबंधी बीमारियों और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0