सिर और सीने में मारी दो गोलियां, वारदात के बाद आरोपी किरणदीप सिंह कैम फरार; पुलिस की कई टीमें गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी
सिर और सीने में मारी दो गोलियां, वारदात के बाद आरोपी किरणदीप सिंह कैम फरार; पुलिस की कई टीमें गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी
खबर खास | अमृतसर
पंजाब के अमृतसर जिले के अटारी क्षेत्र के गांव पंडोरी वाराइच में सोमवार (10 नवंबर) को जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में आम आदमी पार्टी (आप) के ब्लॉक समिति सदस्य ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
आरोपी की पहचान किरणदीप सिंह कैम के रूप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान सिमरदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
डीएसपी यादविंदर सिंह के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि किरणदीप सिंह ने अपने छोटे भाई सिमरदीप पर गोली चला दी। उसे दो गोलियां लगीं। इनमें से एक गोली सिर में और दूसरी सीने के दाईं ओर लगी।
गोली लगने से सिमरदीप मौके पर ही गिर पड़ा और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
इस वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।
डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में जमीन विवाद के अलावा परिवार के भीतर नशे के सेवन और नशे की कथित तस्करी को लेकर भी तनाव की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों के बयान भी दर्ज कर रही है, ताकि घटना से पहले हुए विवाद और वारदात के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। डीएसपी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें कई स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0