जबर्दस्ती घुसकर परिवार पर धारदार हथियारों से हमला, आरोपी फरार
जबर्दस्ती घुसकर परिवार पर धारदार हथियारों से हमला, आरोपी फरार
ख़बर खास | लुधियाना
लुधियाना के शिवपुरी इलाके में घर में घुसकर किए गए एक हिंसक हमले का मामला सामने आया है। दरेसी थाना पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
शिकायतकर्ता मोहम्मद यूनिस, निवासी संतोष नगर, शिवपुरी के अनुसार यह घटना 2 मई को दोपहर करीब 2 बजे की है। उस समय उनकी मां शाहिदा और पत्नी हीना घर पर मौजूद थीं। यूनिस ने आरोप लगाया कि उनके साले वारिस शाह और साली गुलिस्ता जबरन घर में घुस आए।
आरोप है कि दोनों ने उनकी पत्नी को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। जब यूनिस की मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस बीच जब यूनिस मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके बाद सभी ने मिलकर परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ बुरी तरह मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने एफआईआर में वारिस शाह, राशिद शाह, दिलशाद, अहमद, शबीना, बबली, गुलिस्ता, रूबीना और इखलाक शाह को नामजद किया है। दरेसी थाना पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0