गुरुद्वारे के पास श्री गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, पुलिस ने नए कानून के तहत केस दर्ज कर CCTV जांच शुरू की
गुरुद्वारे के पास श्री गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, पुलिस ने नए कानून के तहत केस दर्ज कर CCTV जांच शुरू की
ख़बर ख़ास | मोहाली
मोहाली के सोहाना इलाके में बेअदबी की एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां माता गुजरी देवी गुरुद्वारा के पास, गुरुद्वारा सिंह शहीदा के नजदीक श्री गुटका साहिब के फटे और क्षतिग्रस्त अंग पाए गए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और सिख समुदाय के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर एयरपोर्ट रोड को जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब गुरुद्वारे के एक सेवेदार ने जमीन पर पड़े श्री गुटका साहिब के फटे हुए पन्नों को देखा। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना से नाराज़ प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और एयरपोर्ट रोड को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
मौके पर पहुंचे डीएसपी मोहाली सिटी-2 हर्षमिरन सिंह बल ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि नए कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0