15 लोगों को बचाया, 40 से अधिक गाड़ियां दबीं
15 लोगों को बचाया, 40 से अधिक गाड़ियां दबीं
खबर खास, मंडी/शिमला :
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में सोमवार रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जेल रोड के साथ लगते नाले ने इस कदर कहर बरपाया की इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल और एक लापता है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे में मारे गए लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
बीती रात तीन बजे के करीब भारी बारिश के बाद नाले का मलबा लोगों के घरों में जा घुसा। जिसके चलते सौ रहे 20 से अधिक लोग मलबे में फंस गए। इनमें से 15 को सुरक्षित बचाया गया है। मंडी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 40 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं।
वहीं, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन 4 मील, 9 मील और दवाड़ा के पास बंद हो गया है। दवाड़ा में फोरलेन का नामोनिशान मिट गया है। इसके बाद प्रशासन ने मंडी सब डिवीजन के स्कूलों में आज छुट्टी कर दी है। मंडी-जोगेंद्रनगर फोरलेन भी लवांडी ब्रिज के पास लैंडस्लाइड से बंद है।
मंडी में रात 1 बजे से हो रही भारी बारिश से फोरलेन की बहाली में कठिनाई आ रही है। मंडी शहर के बीचो-बीच बहने वाली सुकेती खड्ड भी उफान पर आ गई है। इसका पानी व मलबा भी खड्ड से सटे कई घरों में घुस गया। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री ने आज सुबह मंडी शहर में बादल फटने के कारण तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तुरन्त राहत और बचाव कार्यों का युद्ध स्तर पर संचालन किया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0