बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना; किन्नौर और लाहौल-स्पीति में तेज हवाओं की चेतावनी
बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना; किन्नौर और लाहौल-स्पीति में तेज हवाओं की चेतावनी
खबर खास | शिमला
हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।
4 सितंबर को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, 4 सितंबर को बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने 5 सितंबर को कांगड़ा और सिरमौर जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जिला स्तर के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के अधिकांश अन्य हिस्सों में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भूस्खलन और जलभराव का खतरा बना रहता है।
मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर को किन्नौर तथा लाहौल-स्पीति जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है। वहीं, 4 से 6 सितंबर के बीच मैदानी, निचले पहाड़ी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 6 सितंबर को भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश में मौसम के अस्थिर बने रहने की संभावना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0