मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में रोजगार, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन और परिवहन से जुड़े अहम निर्णय; चिट्टा मुक्त अभियान से लेकर बस खरीद पर सब्सिडी बढ़ाने तक कई प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में रोजगार, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन और परिवहन से जुड़े अहम निर्णय; चिट्टा मुक्त अभियान से लेकर बस खरीद पर सब्सिडी बढ़ाने तक कई प्रस्तावों पर लगी मुहर।
खबर खास | शिमला
महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपये
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महिलाओं, युवाओं, किसानों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। सरकार ने 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने के लिए मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश की करीब 3.50 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। योजना के तहत पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी प्रावधान किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग में 1,000 रोगी मित्र और 561 जेओए-आईटी पद
स्वास्थ्य विभाग में 1,000 रोगी मित्र नियुक्त किए जाएंगे, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेजों, डेंटल कॉलेजों और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 561 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा तीन मेडिकल कॉलेजों में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित होंगे। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आउटसोर्स पर तैनात परफ्यूजनिस्ट का मासिक मानदेय 25,000 से बढ़ाकर 45,000 रुपये करने का फैसला भी लिया गया।
ऊर्जा और जल नीति में बड़े बदलाव
ऊर्जा क्षेत्र में स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन को मंजूरी दी गई। वहीं, दूसरे राज्यों और उद्योगों को बेचे जाने वाले अतिरिक्त कच्चे पानी की शुरुआती दर 100 रुपये प्रति 1,000 क्यूबिक फीट तय करने के लिए समान नीति बनाई जाएगी। लंबे समय से काम शुरू नहीं करने वाली 222 सौर ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन रद्द होगा। शर्तें पूरी नहीं करने वाली 25 मेगावाट से अधिक क्षमता की 13 पनबिजली परियोजनाओं का आवंटन भी रद्द किया जाएगा और 20 परियोजनाओं की दोबारा बोली लगेगी।
12 जिलों में चिट्टा मुक्त अभियान, युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल
सरकार ने प्रदेश के सभी 12 जिलों में खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान-2026 शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखने, स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
बस खरीद पर सब्सिडी बढ़ी, अदरक और सेब के दाम भी बढ़ाए
परिवहन क्षेत्र में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत डीजल बस खरीद पर सब्सिडी 30 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी गई है। प्राकृतिक तरीके से उगाए गए अदरक का समर्थन मूल्य 30 से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो और सी-ग्रेड सेब का खरीद मूल्य 12 से बढ़ाकर 13 रुपये प्रति किलो किया गया है।
पुलिस भर्ती और सरकारी विभागों में नई भर्तियों को मंजूरी
कैबिनेट ने कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा ऑफलाइन कराने को एक बार की छूट दी है। इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग में 20 जेओए-आईटी, न्यायालयों में 15 स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न विभागों में पद भरने को मंजूरी दी गई।
पुलिस व्यवस्था और रजिस्ट्रेशन सेवाओं का होगा विस्तार
कांगड़ा में पुलिस चौकी बरूह को थाने में अपग्रेड करने, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए नई पुलिस चौकी खोलने और चार जिलों में रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र परियोजना शुरू करने का फैसला भी लिया गया।
घुमारवीं में केंद्रीय विद्यालय और पांगी मेले को राज्य स्तरीय दर्जा
कैबिनेट ने बिलासपुर के घुमारवीं में केंद्रीय विद्यालय के लिए 2.26 हेक्टेयर जमीन लीज पर देने और चंबा के पांगी के जिला स्तरीय फूल यात्रा मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने का निर्णय लिया। कांगड़ा जिले के डाडासीबा में एसडीएम कार्यालय खोलने सहित अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0