कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने आपदा राहत कोष के लिए 1,56,101 रुपये का चेक भेंट किया। दंत स्वास्थ्य सेवाएं एवं कल्याण समिति बैजनाथ, जिला कांगड़ा की ओर से डॉ. श्वेता डोगरा ने 25 हजार रुपये का चेक भेंट किया।
कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने आपदा राहत कोष के लिए 1,56,101 रुपये का चेक भेंट किया। दंत स्वास्थ्य सेवाएं एवं कल्याण समिति बैजनाथ, जिला कांगड़ा की ओर से डॉ. श्वेता डोगरा ने 25 हजार रुपये का चेक भेंट किया।
खबर खास, शिमला :
प्रधान महालेखाकार (लेखा व हकदारी) शिमला सुशील ठाकुर ने कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से आपदा राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पांच लाख एक हजार रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता सुनिश्चित करने और त्वरित जन सेवाएं प्रदान करने के लिए अनेक नवोन्मेषी कदम उठा रही है। डिजिटलाइजेशन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। विभिन्न जन सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सुशील ठाकुर ने महालेखाकार कार्यालय की विभिन्न पहलों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री सुक्खू को आज यहां कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने आपदा राहत कोष के लिए 1,56,101 रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए हिमाचल प्रदेश दंत स्वास्थ्य सेवाएं एवं कल्याण समिति बैजनाथ, जिला कांगड़ा की ओर से डॉ. श्वेता डोगरा ने 25 हजार रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने में मददगार साबित होगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0