मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए अल्पकालिक अलर्ट जारी किया, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित
मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए अल्पकालिक अलर्ट जारी किया, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित
खबर खास | शिमला
सोमवार शाम हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कुछ समय के लिए तेज बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। शाम करीब 4 बजे शुरू हुई बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में नालियां उफान पर आ गईं और जलभराव की स्थिति बन गई।
स्कूल से घर लौट रहे बच्चे बारिश में फंस गए और भीगकर घर पहुंचे। वहीं, चौपाल क्षेत्र में दोपहर के समय ओलावृष्टि होने की भी सूचना मिली है।
ऊना में भी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि कुछ स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और शिमला जिलों में वर्षा का अल्पकालिक अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन क्षेत्रों में बारिश जारी रहने और कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना जताई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0