कुआलालंपुर-कोच्चि फ्लाइट में मचा हड़कंप, सहयात्रियों और केबिन क्रू को धमकाने का भी आरोप
कुआलालंपुर-कोच्चि फ्लाइट में मचा हड़कंप, सहयात्रियों और केबिन क्रू को धमकाने का भी आरोप
कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही बाटिक एयर की एक उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान विमान का आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी एग्जिट) खोलने की कथित कोशिश की। आरोपी पर साथी यात्रियों और केबिन क्रू को धमकाने तथा इमरजेंसी एग्जिट की खिड़की के पैनल को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। विमान के कोच्चि पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जमशीर अथानिक्कल के रूप में हुई है। वह बुधवार को कुआलालंपुर से कोच्चि आने वाली बाटिक एयर की फ्लाइट OD231 में यात्रा कर रहा था। एफआईआर के मुताबिक, यह घटना रात करीब 9:30 बजे से 11:05 बजे के बीच हुई, जब विमान उड़ान के दौरान था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने जबरन विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोलने का प्रयास किया और उसके खिड़की पैनल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान उसने सहयात्रियों और केबिन क्रू को कथित तौर पर धमकाया, जिससे विमान में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख केबिन क्रू ने तत्काल हस्तक्षेप किया और आरोपी को काबू में कर लिया। इसके बाद विमान के सुरक्षित रूप से कोच्चि पहुंचने पर बाटिक एयर के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) के तहत आपराधिक धमकी, विमान अधिनियम की धारा 11ए के तहत विमान सुरक्षा संबंधी निर्देशों का उल्लंघन तथा केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118(ई) के तहत सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0