हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गुरुवार को छह विधेयक पारित किए गए। इनमें हरियाणा विनियोग(संख्या 1) विधेयक,2025, हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक,2025, हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक,2025, हरियाणा भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक,2025, बीज (हरियाणा संशोधन) विधेयक,2025 तथा कीटनाशी (हरियाणा संशोधन) विधेयक,2025 शामिल हैं।