हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राज्य शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई को छू रहा है। हाल ही में जारी ASER 2024 रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि राज्य सरकार द्वारा की गई दूरदर्शी नीतियां और अथक प्रयास रंग ला रहे हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राज्य शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई को छू रहा है। हाल ही में जारी ASER 2024 रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि राज्य सरकार द्वारा की गई दूरदर्शी नीतियां और अथक प्रयास रंग ला रहे हैं।
प्रदेश के छात्रों का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से रहा बेहतर: ASER 2024 रिपोर्ट
2023 में 10वीं कक्षा का परिणाम 57.73% था, जो 2024 में बढ़कर 94% तक पहुंच गया
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राज्य शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई को छू रहा है। हाल ही में जारी ASER 2024 रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि राज्य सरकार द्वारा की गई दूरदर्शी नीतियां और अथक प्रयास रंग ला रहे हैं। कोविड-19 के बाद जब पूरे देश में शिक्षा प्रभावित हुई, तब हरियाणा सरकार ने त्वरित और प्रभावी कदम उठाते हुए विद्यालयों में सुधार की दिशा में कार्य किया। शिक्षा में सुधार की इस यात्रा में सरकार ने मजबूत नीतिगत ढांचे और सटीक रणनीतियों को अपनाया।
ASER 2024 रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के छात्रों ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 3, 5 और 8 में हरियाणा सरकार के स्कूलों में साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता के परिणाम राष्ट्रीय औसत (सरकारी और निजी स्कूलों दोनों को मिलाकर) से बेहतर हैं।
राज्य में बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी उल्लेखनीय रहे हैं। वर्ष 2023 में 10वीं कक्षा का परिणाम 57.73% था, जो 2024 में बढ़कर 94% तक पहुंच गया। इसी तरह, 12वीं कक्षा का परिणाम 80.66% से बढ़कर 83.35% हो गया। यह वृद्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला भी है।
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। प्रत्येक शिक्षक को 2024-25 शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 15-16 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सभी स्कूलों की नियमित निगरानी की गई, जिससे शिक्षकों और छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन मिला। डिजिटल तकनीकों, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन डैशबोर्ड्स का उपयोग करके शिक्षकों और छात्रों की प्रगति को ट्रैक किया गया। साथ ही, शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक सामग्री का वितरण समय पर, अप्रैल-मई 2024 में (शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में) सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के सुधार पर भी सरकार का विशेष ध्यान रहा। 84% विद्यालयों में खेल के मैदान उपलब्ध हैं, जो राष्ट्रीय औसत 68% से कहीं अधिक हैं। इसी तरह, 74.6% विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात (PTR) राष्ट्रीय औसत 63% से बेहतर है। सरकार ने 2024-25 में 65 पुस्तकालय कक्षों का निर्माण पूरा किया और 169 और निर्माणाधीन हैं, जिनके लिए कुल 30.27 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता 80% से अधिक है, जो राष्ट्रीय औसत 77% से बेहतर है। शौचालयों की उपलब्धता और उनके उपयोग के मामले में हरियाणा राष्ट्रीय औसत के बराबर है। विशेष रूप से, विद्यालयों में बालिका शौचालयों की उपलब्धता और उपयोग में पिछले वर्षों में लगातार वृद्धि देखी गई है, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।
हरियाणा सरकार की "NIPUN हरियाणा" और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत किए गए प्रयासों ने राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बना दिया है। सरकार की दूरदर्शिता और निरंतर प्रयासों से हरियाणा अब शिक्षा के क्षेत्र में देशभर के लिए एक प्रेरणा बन चुका है। यह प्रयास जारी रहेंगे ताकि प्रदेश का हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके और हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।
शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सैनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्योंकि यह प्रदेश के समग्र विकास और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन, सुविधाएं और नीतिगत सुधार किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा का प्रत्येक विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बने, बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए भी तैयार हो।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0