नायब सिंह सैनी ने पेयजल और सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा की, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्राथमिकता से काम करने पर जोर
नायब सिंह सैनी ने पेयजल और सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा की, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्राथमिकता से काम करने पर जोर
ख़बर खास | चंडीगढ़ / हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी विभागों को पेयजल और सिंचाई जल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए और जल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश शनिवार को सिविल सचिवालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए, जिसमें लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सभी तालाबों, जलघरों और जलाशयों को पूरी तरह भरा रखा जाए ताकि गर्मियों में किसी भी तरह की समस्या न हो।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जो जलघर नहर आधारित प्रणाली से जुड़े हैं, उनमें पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वहीं, जिन क्षेत्रों में ट्यूबवेल आधारित जल आपूर्ति है, वहां यदि कोई ट्यूबवेल खराब हो जाए तो उसे तुरंत ठीक किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से भी लोगों तक पानी पहुंचाया जाए।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस वर्ष भाखड़ा बांध में जल स्तर संतोषजनक है और पिछले वर्ष की तुलना में अधिक पानी उपलब्ध है। साथ ही बताया गया कि हरियाणा ने अब तक अपने हिस्से का लगभग 75–76 प्रतिशत पानी ही उपयोग किया है, जिससे आने वाले समय के लिए पर्याप्त जल उपलब्धता बनी हुई है।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे जलघरों की भी समीक्षा की और कहा कि नहरों की सफाई, मरम्मत और पुनर्निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।
उन्होंने आगामी मानसून को देखते हुए गांवों की सड़कों और फिरनी क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान चलाने पर भी जोर दिया और सरपंचों से उपयुक्त स्थानों की सूची तैयार करने को कहा।
बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0