नेता प्रतिपक्ष जय राम ने शहीद के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
नेता प्रतिपक्ष जय राम ने शहीद के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
खबर खास, हमीरपुर :
सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज शहीद विंग कमांडर नमांश सयाल के पैतृक निवास पहुंचे और उनके परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने शहीद नमांश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और अदम्य साहस वाले फाइटर पायलट को खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
अनुराग ठाकुर ने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना की निष्पक्ष, गहन और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह स्वयं संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क करके पोस्टमार्टम रिपोर्ट की शीघ्र उपलब्धता को लेकर उच्च स्तर पर फॉलो-अप करेंगे ताकि परिवार को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि “नमांश ने राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। देश उनका ऋणी है और ऐसे वीर सपूतों के परिवारों का सम्मान एवं सहयोग हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
अपने भावपूर्ण वक्तव्य में अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश सयाल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने शहीद के पिता जगन्नाथ सयाल, जो स्वयं भी एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी हैं, से धैर्य बनाए रखने को कहा और इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
वहीं, शहीद पायलट के पिता जगन्नाथ सयाल ने बताया कि उन्हें दुनिया भर से मिले सम्मान ने भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि 80 देशों के पायलटों द्वारा नमांश को दी गई श्रद्धांजलि, रूसी पायलटों का विशेष प्रदर्शन और अमेरिकी पायलटों द्वारा एयर शो का रद्द किया जाना इस बात का प्रमाण है कि भारत की सैन्य सेवाओं के अफ़सरों को वैश्विक स्तर पर कितना सम्मान प्राप्त है।
अनुराग ठाकुर ने परिवार को विश्वास दिलाया कि नमांश की वीरता, कर्तव्यपरायणता और देशभक्ति सदैव स्मरण रहेगी और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शहीद के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद के परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0