आईजीएमसी में चल रहे गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के वार्ड अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाणा में शिफ्ट कर दिए गए हैं। इसके बाद इस विभाग से संबंधित मरीजों को ऑपरेशन थियेटर और लैब की सुविधाएं यहीं मिलेंगी।
आईजीएमसी में चल रहे गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के वार्ड अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाणा में शिफ्ट कर दिए गए हैं। इसके बाद इस विभाग से संबंधित मरीजों को ऑपरेशन थियेटर और लैब की सुविधाएं यहीं मिलेंगी।
चमियाना में गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के वार्ड किए गए हैं शिफ्ट
खबर खास, शिमला :
आईजीएमसी में चल रहे गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के वार्ड अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाणा में शिफ्ट कर दिए गए हैं। इसके बाद इस विभाग से संबंधित मरीजों को ऑपरेशन थियेटर और लैब की सुविधाएं यहीं मिलेंगी। गुरुवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चमियाणा में आंतरिक रोग विभाग का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि चमियाना अस्पताल में 337 बिस्तरों की सुविधा दी गई है और यहां आधुनिक ऑपरेशन थियेटर भी है। उन्होंने कहा कि आने वाले छह महीनों में यहां सभी सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। यहां ये उल्लेखनीय है कि अभी गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों की ओपीडी चमियाना में चल रही थीं लेकिन मरीजों को दाखिल आईजीएमसी में किया जा रहा था। इससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लेकिन अब ओपीडी और वार्ड सेवाएं चमियाना में ही मिलने से मरीजों की भागदौड़ खत्म हो जाएगी। अब इन विभागों की इंडोर और सर्जिकल सेवाएं भी चमियाना में ही उपलब्ध हो जाएंगी।
इस मौके पर सीएम के साथ स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, अनिरूद्ध सिंह समेत कई आला अधिकारी भी उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0