राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री चौटाला का शुक्रवार को लम्बी बीमारी के कारण 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।