मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को उल्लेखनीय प्रगति के लिए डायमंड स्टेट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नेटवर्क 18 समूह द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित डायमंड स्टेट्स समिट-2025 के दौरान मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।