मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि होली का पावन पर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधने का एक अनोखा संदेश देता है। इस पावन पर्व पर होलिका दहन की लपटों में समाज की तमाम बुराईयां नष्ट हो जाती है और होली के रंगों की तरह समाज खिल उठता है। इन्हीं पावन पर्वों, तीज और त्यौहारों से हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत देश में सबसे अनोखी है।