बाइक सवार हमलावरों ने 5 सेकंड में करीब 10 राउंड फायरिंग की; पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
बाइक सवार हमलावरों ने 5 सेकंड में करीब 10 राउंड फायरिंग की; पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
खबर खास | हांसी (हरियाणा)
हांसी में गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे फाउंटेन चौक के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक जिम मालिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने कुछ ही सेकंड में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए जिम संचालक कपिल पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां सिर और पीठ में लगने से कपिल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय कपिल कपिल चौक के पास एक दुकान के रैंप पर युवाओं को सुबह की एक्सरसाइज करवा रहे थे। तभी हेलमेट पहने बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।
फायरिंग के दौरान शिखा नाम की एक महिला, जो वहां सुबह की एक्सरसाइज के लिए मौजूद थी, गोली के छर्रों (श्रेपनल) से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावरों की पूरी हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। सीआईए टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक कपिल मूल रूप से जींद जिले के दलमलवाला गांव का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से हांसी में जिम चला रहा था। बताया जा रहा है कि उसने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी।
पुलिस ने सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान व तलाश के प्रयास जारी हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0