तकनीकी खराबी के कारण गुलमर्ग गोंडोला बीच रास्ते में ही रुक गया, जिसमें महिला, बच्चे और बुजुर्ग सहित सैकड़ों पर्यटक हवा में झूलती केबिनों में फंस गए। कठिन इलाके और ऊँचाई वाले क्षेत्र में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ  और सेना द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।