कांदिवली में तड़के लगी आग से पूरी इमारत में भर गया धुआं, शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा हादसे का कारण; कोई हताहत नहीं
कांदिवली में तड़के लगी आग से पूरी इमारत में भर गया धुआं, शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा हादसे का कारण; कोई हताहत नहीं
मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार तड़के एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने इमारत के अंदर फंसे 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस के अनुसार, कांदिवली स्टेशन रोड स्थित अभिराय होटल वाली इमारत में सोमवार सुबह करीब 4:14 बजे आग लगी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। आग के कारण पूरी व्यावसायिक इमारत में घना धुआं भर गया, जिससे अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। राहत दल ने समय रहते 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
अधिकारियों के मुताबिक, इमारत में मौजूद फर्नीचर, बांस, एल्युमीनियम और प्लास्टिक जैसी सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6:07 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
फिलहाल आग लगने की घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0