सिकरौना गांव के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनदहाड़े वारदात, शिक्षिका संध्या की मौत
सिकरौना गांव के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनदहाड़े वारदात, शिक्षिका संध्या की मौत
हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक निजी स्कूल के भीतर हुई दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक नकाबपोश युवक सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुसा और एक महिला शिक्षिका पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका की अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9:40 बजे हुई। आरोपी स्कूल परिसर में दाखिल हुआ और शिक्षिका संध्या पर चाकू से लगातार हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर ने लगभग 30 से 35 सेकंड तक लगातार वार किए और 32 सेकंड में 34 बार चाकू घोंपा।
लगातार हमले के कारण संध्या लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। उन्हें बचाने के लिए जब स्कूल के संचालक एवं प्राचार्य डॉ. तेजपाल शर्मा आगे आए तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया और कथित तौर पर दो बार चाकू मारकर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को तुरंत अल फलाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, संध्या फिरोजपुर गांव की बहू थीं। उनके पति विक्की ने उनसे प्रेम विवाह किया था। इस निर्मम हत्या से परिवार और गांव के लोगों में गहरा शोक और आक्रोश है।
स्कूल के प्राचार्य डॉ. तेजपाल शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने शिक्षिका को बचाने की कोशिश की तो हमलावर ने उन पर भी हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि अन्य स्टाफ के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो चुका था। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार, यह स्कूल कक्षा 12 तक का वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। घटना के समय मुख्य प्रवेश द्वार पर एक महिला सुरक्षा गार्ड तैनात थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी स्कूल परिसर में कैसे दाखिल हुआ।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि संदिग्ध आरोपी उसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और जिले के सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0