मंच की ओर बढ़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका, भूपेश बघेल बोले- कार्यक्रम में बाधा डालने वालों की पहचान कर राहुल गांधी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
मंच की ओर बढ़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका, भूपेश बघेल बोले- कार्यक्रम में बाधा डालने वालों की पहचान कर राहुल गांधी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
फाजिल्का में कांग्रेस के "हर बूथ कांग्रेस मजबूत" कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कुछ कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और शेर सिंह घुबाया के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। उस समय मंच पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे और कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं के एक समूह ने जोरदार नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे कार्यक्रम का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।
जैसे-जैसे नारेबाजी तेज होती गई, कुछ कार्यकर्ताओं ने मंच की ओर बढ़ने की कोशिश की। स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी और तीखी बहस का माहौल बना रहा।
बाद में पुलिस ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया और कार्यक्रम आगे जारी रहा।
घटना के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रमों में व्यवधान डालने की कोशिश करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे सभी लोगों की रिपोर्ट तैयार कर राहुल गांधी को भेजी जाएगी, ताकि पार्टी स्तर पर उचित कार्रवाई की जा सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0