भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू; असम में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई विधानसभा चुनाव हारे
भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू; असम में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई विधानसभा चुनाव हारे
ख़बर ख़ास | नई दिल्ली
असम विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी जीत के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।
शुरुआती रुझानों के बीच भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
असम में 126 विधानसभा सीटों में से भाजपा 99 सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत के आंकड़े 84 से काफी अधिक है। कांग्रेस-नीत गठबंधन 23 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के लिए बड़ा झटका तब लगा जब जोरहाट से चुनाव लड़ रहे नेता गौरव गोगोई करीब 23,000 वोटों से हार गए। भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 69,439 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
पश्चिम बंगाल में 293 सीटों के रुझानों में भाजपा 194 सीटों पर चौंकाने वाली बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 91 सीटों पर आगे है। अब तक घोषित दो सीटों में भाजपा और टीएमसी ने एक-एक सीट जीती है।
तमिलनाडु में अभिनेता विजय की राजनीतिक शुरुआत का बड़ा असर दिख रहा है। उनकी पार्टी 109 सीटों पर आगे रहते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार विजय के पिता ने संभावित गठबंधन के लिए कांग्रेस को आमंत्रण भी दिया है।
केरल में कांग्रेस-नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) बहुमत के करीब पहुंच गया है और 98 सीटों पर आगे चल रहा है। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) 37 सीटों पर, जबकि भाजपा-नीत एनडीए 2 सीटों पर आगे है। अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0