1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी इंटेलिजेंस ब्यूरो से दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त, कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाए गए सतीश गोलचा
1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी इंटेलिजेंस ब्यूरो से दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त, कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाए गए सतीश गोलचा
खबर खास | नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया है। वह सतीश गोलचा का स्थान लेंगे।
अनुराग कुमार इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। गृह मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, वह तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालेंगे।
मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद एजीएमयूटी कैडर (1994 बैच) के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया जाता है।
वहीं, गृह मंत्रालय ने 1992 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद से कार्यमुक्त कर दिया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि कार्यभार सौंपने के बाद वे अपनी अगली नियुक्ति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) को रिपोर्ट करें।
गौरतलब है कि सतीश गोलचा का कार्यकाल अगले वर्ष मई तक निर्धारित था। ऐसे में उनका कार्यकाल समाप्त होने से लगभग 11 महीने पहले ही पद से हटाया जाना कई तरह की चर्चाओं और अटकलों को जन्म दे रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इस नेतृत्व परिवर्तन के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0