हरियाणा के ऊर्जा, श्रम एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रख्यात अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सफल अंतरिक्ष यात्रा के बाद उनकी सुरक्षित वापसी पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में यह सुझाव रखा कि यह सदन उनकी सकुशल वापसी पर हर्ष व्यक्त करे और इस भावना को औपचारिक रूप से सुनीता विलियम्स तक पहुंचाया जाए।