मजीठ मंडी के सुखे मेवे के थोक व्यापार को सोनीपत में विस्तार की स्वीकृति हरियाणा में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध: सैनी
मजीठ मंडी के सुखे मेवे के थोक व्यापार को सोनीपत में विस्तार की स्वीकृति हरियाणा में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध: सैनी
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शनिवार को पंजाब के अमृतसर स्थित मजीठ मंडी के व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात संत कबीर कुटीर आवास पर हुई है। इस अवसर पर व्यापारियों ने अपने व्यवसाय के विस्तार तथा हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान मजीठ मंडी, अमृतसर के व्यापारियों द्वारा सुखे मेवे के थोक व्यापार को सोनीपत में विस्तारित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और निवेशकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने अमृतसर से आए सभी व्यापारियों का हरियाणा में स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार “इज आफ डूइिंग बिजनेस” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, जिससे व्यापारियों को पारदर्शी, सरल एवं सुगम प्रक्रियाएं सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज देश के प्रमुख औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक हब के रूप में उभर रहा है, जहां निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अमृतसर के अतिरिक्त दिल्ली के खारी बावली तथा भगीरथ पैलेस जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों के विस्तार को भी राई (सोनीपत) क्षेत्र में पहले ही स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिससे इस क्षेत्र को एक बड़े वाणिज्यिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार व्यापारियों के साथ हर कदम पर खड़ी है और प्रदेश में निवेश करने वाले प्रत्येक उद्यमी को पूर्ण सहयोग एवं सुरक्षा प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, चीफ कॉर्डिनेटर इंडस्ट्री सुनील शर्मा भी मौजूद थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0