स्टाइलस और कीबोर्ड बंडल के साथ आया नया एनड्राइड टैबलेट, कीमत ₹25,499
स्टाइलस और कीबोर्ड बंडल के साथ आया नया एनड्राइड टैबलेट, कीमत ₹25,499
खबर खास | नई दिल्ली
एसर ने भारत में अपना नया एनड्राइड टैबलेट एसर आइकोनिया iM11-22M5G लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में 11.45 इंच का 2.2K आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह यूज़र्स को बेहतर और स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
टैबलेट में MediaTek 8791 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। इसके साथ एक डेडिकेटेड AI Processing Unit (APU) भी शामिल है, जो परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है। डिवाइस में 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह टैबलेट Android 15 पर काम करता है और इसमें 7,400mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16MP का रियर कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि Acer इसके साथ 4096 प्रेशर लेवल सपोर्ट वाला एक्टिव स्टाइलस पेन और डिटैचेबल कीबोर्ड कवर भी दे रहा है। Pogo pin कनेक्टर की मदद से यूज़र्स इसे एक प्रोडक्टिविटी वर्कस्टेशन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
कीमत और उपलब्धता
एसर आइकोनिया iM11-22M5G की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹25,499 रखी गई है। यह टैबलेट सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसे एसर के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, वीरांगना और जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0