शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी, छात्रों और समर्थकों से जुड़ने की अपील
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी, छात्रों और समर्थकों से जुड़ने की अपील
खबर खास | नई दिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि वह 6 जून को भारत लौटेंगे और परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में दिपके ने छात्रों, समर्थकों और जागरूक नागरिकों से लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधी मुद्दों पर जवाबदेही तय करने का समय आ गया है और लोगों को एकजुट होकर अपनी बात रखनी चाहिए।
दिपके ने अपने समर्थकों से 6 जून की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर एकत्र होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वहां से वे सभी मिलकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे, जहां जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति के लिए आवेदन किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित प्रदर्शन पूरी तरह अहिंसक होगा और संविधान के दायरे में रहकर आयोजित किया जाएगा। दिपके ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सामने रखना है।
दिपके ने यह भी बताया कि उनके परिवार, विशेष रूप से उनके माता-पिता, को संभावित कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की आशंका को लेकर चिंता है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि वे अपने फैसले पर कायम हैं और उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देगा।
उनकी इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई है। समर्थक प्रदर्शन में शामिल होने और परीक्षा संबंधी विवादों को लेकर अपनी चिंताओं को व्यापक स्तर पर उठाने की योजना बना रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0