लोकसभा में पंजाब का मुद्दा उठा बोले कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा
पंजाब में लगातार ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स आने पर जताई चिंता
लोकसभा में केंद्र सरकार से पंजाब के लिए आतंकियों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग
खबर खास, नई दिल्ली/चंडीगढ़ :
पूर्व उपमुख्यमंत्री पंजाब और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब में भाजपा के दफ्तर पर हुए बम हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में ऐसी घटनाओँ को रोकने में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने आज लोकसभा सैशन में पंजाब में इन वारदातों पर चिंता जताते हुए आतंकियों और गैंगस्टरों का नेक्सस खत्म करने को पंजाब के लिए सख्त कानून बनाने की मांग रखी।
रंधावा ने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है। इसी बॉर्डर से पंजाब में लगातार ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स आना जारी है। इस पर न तो आम आदमी पार्टी की गंभीरता दिखाते हुए कुछ कर रही है और न ही केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की कोई बड़ा एक्शन ले रही है। क्योंकि पंजाब-पाकिस्तान बॉर्डर का 50 किलोमीटर तक का हिस्सा बीएसएफ के पास है। जिसके लिए केंद्र सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है, क्योंकि बीएसएफ बॉर्डर पार से आने वाले ड्रोनस को रोक नहीं पा रहे हैं।
लोकसभा में उन्होंने बताया कि पंजाब में लगातार गोलियां चलाकर गैंगस्टर हत्याओँ को अंजाम दे रहे हैं। आंतकी घटनाएं बढ़ रही हैं। आम आदमी पार्टी के चार साल के दौरान पुलिस थानों में 10 आतंकी हमले हो चुके हैं। चंडीगढ़ में भाजपा के दफ्तर पर बम हमला होने से एक दिन पहले ही अमृतसर जिले के भिंडी सैदा के एक पुलिस स्टेशन पर हमला हुआ था। वहीं, कुछ दिन पहले गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी और इस वारदात के पीछे आईएसआई का हाथ था। पंजाब पुलिस इन हमलों को रोक नहीं पा रही है।
रंधावा ने कहा कि पंजाब पहले आंतक का दंश कई सालों पहले झेल चुका है। अब पिछले कुछ सालों के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में लगातार पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था की हालत बिगड़ी है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से धव्स्त होने के लिए सरकार के मुख्यमंत्री भगंवत सिंह मान पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। अब केंद्र सरकार को चाहिए वह पंजाब के लिए अलग से सख्त कानून बनाए।
Comments 0