सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद, महिला को दीं गालियां और बेल्ट लेकर दौड़ा युवक; घटना का वीडियो वायरल
सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद, महिला को दीं गालियां और बेल्ट लेकर दौड़ा युवक; घटना का वीडियो वायरल
मुंबई लोकल ट्रेन में महिला यात्री के साथ बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। सेकंड क्लास जनरल डिब्बे में एक युवक ने पहले महिला को अपशब्द कहे और बाद में बेल्ट निकालकर उस पर हमला करने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अंधेरी जीआरपी ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय डिब्बे में कई यात्री मौजूद थे। विवाद सीट पर सोने की बात को लेकर शुरू हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डिब्बे में पर्याप्त जगह होने के बावजूद युवक महिला पर लगातार चिल्लाता और गालियां देता रहा।
बताया जा रहा है कि शुरुआती बहस के बाद युवक वहां से चला गया था। लेकिन जब महिला ने उसे शांत रहने और धीरे बोलने के लिए कहा, तो वह दोबारा लौट आया। इस बार उसने अपनी पैंट से बेल्ट निकाल ली और महिला की ओर बढ़ते हुए फिर से गाली-गलौज करने लगा। हालांकि, घटना के दौरान किसी यात्री ने बीच-बचाव नहीं किया।
डिब्बे में मौजूद एक यात्री ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अंधेरी जीआरपी के अनुसार, रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसके आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा रहा है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।
मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच विवाद की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। इसी वर्ष जनवरी में मालाड स्टेशन पर एक मामूली विवाद के बाद कॉलेज शिक्षक आलोक कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। वहीं जून में ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में 21 वर्षीय मयंक लोहार की जान चली गई थी। इन घटनाओं के बाद लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0