करण जौहर फिर संभालेंगे होस्ट की कमान, मल्लिका शेरावत से लेकर मुनव्वर फारुकी तक कई सितारे आएंगे नजर
करण जौहर फिर संभालेंगे होस्ट की कमान, मल्लिका शेरावत से लेकर मुनव्वर फारुकी तक कई सितारे आएंगे नजर
रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। पहले सीजन की सफलता के बाद अब नया सीजन पहले से ज्यादा सस्पेंस, रणनीति और रोमांच से भरपूर नजर आ रहा है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शो का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "खेल शुरू हो चुका है। भरोसा करो... अगर हिम्मत है तो।" इस टैगलाइन ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
ट्रेलर में एक बार फिर करण जौहर होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। शुरुआत में सभी कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई देती है और जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, खेल में सस्पेंस, धोखे और रणनीति का स्तर भी बढ़ता हुआ दिखाई देता है।
इस बार शो में मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, रणवीर बराड़, शाहनील गिल, दलीप ताहिल, हरमन सिंह, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, श्वेता तिवारी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, इक्का और तान्या पुरी सहित कई चर्चित चेहरे हिस्सा लेते नजर आएंगे।
'द ट्रेटर्स सीजन 2' का प्रीमियर 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर होगा। करण जौहर के होस्ट किए जाने वाले इस शो में दर्शकों को एक बार फिर भरोसे, धोखे और रणनीति का दिलचस्प खेल देखने को मिलेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0