काले बादलों और तेज हवाओं के बीच बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत, गुरुग्राम में सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार
काले बादलों और तेज हवाओं के बीच बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत, गुरुग्राम में सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार
दिल्ली-NCR में सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान में छाए काले बादलों के बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के चलते पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिली, हालांकि कई जगह जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिली।
नोएडा में अचानक तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में कई इलाकों में झमाझम बारिश होने लगी। वहीं फरीदाबाद में भी बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। गाजियाबाद में हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
गुरुग्राम में सुबह करीब 10 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। तेज बारिश के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई जगह जाम की स्थिति बन गई। बारिश के बीच वाहन रेंगते नजर आए, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे पहले रविवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई थी, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आई थी। हालांकि बारिश के बाद बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी थी। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ सकता है, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। वातावरण में नमी 60 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण बारिश के बाद भी उमस लोगों को परेशान कर सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से शनिवार तक बादलों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रहेगी और कई इलाकों में धूप निकल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में बारिश के बाद आने वाले दिनों में एक बार फिर उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0