तमिलनाडु और पुडुचेरी के रहने वाले थे मृतक; भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने जताया शोक, शव भारत लाने में हरसंभव मदद का भरोसा
तमिलनाडु और पुडुचेरी के रहने वाले थे मृतक; भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने जताया शोक, शव भारत लाने में हरसंभव मदद का भरोसा
कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी भारतीय मिशन की ओर से दी गई है।
वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने दोनों छात्रों की मौत पर गहरा दुख जताया। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए दुखद विमान हादसे में मनोज शिवकुमार और श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की जान चली गई।
भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शोक संतप्त परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वह परिवारों के साथ खड़ा है। दूतावास ने यह भी भरोसा दिलाया कि दोनों छात्रों के शव भारत लाने की प्रक्रिया में उनके परिवारों को हरसंभव वाणिज्य दूतावास संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
हादसे की खबर सामने आने के बाद दोनों छात्रों के परिवारों और परिचितों में शोक का माहौल है। भारतीय मिशन की ओर से परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0