SIR को लेकर विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने किया था प्रदर्शन का ऐलान; मुंबई में भी CJP को शिवाजी पार्क में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली
SIR को लेकर विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने किया था प्रदर्शन का ऐलान; मुंबई में भी CJP को शिवाजी पार्क में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से इस प्रदर्शन का ऐलान किया गया था, लेकिन अब तक इसकी अनुमति जारी नहीं हुई है।
आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को लोगों से जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। वहीं, विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों की ओर से भी 2 अक्टूबर को अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना जताई गई है।
उधर, मुंबई में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं मिली है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करना था। मुंबई पुलिस ने हाईकोर्ट के निर्देशों, आवश्यक नगर निकाय अनुमति नहीं होने और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार किया है।
मुंबई पुलिस के फैसले के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया है। दीपके ने पहले भी कहा था कि यदि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाती है तो संगठन गांधी जयंती के दिन जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा।
SIR को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विपक्षी दल इस प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग ने अपनी प्रक्रिया को कानूनी प्रावधानों के अनुरूप बताया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0