नत्थूपुरवा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हुआ ट्विन इंजन विमान, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी; पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर
नत्थूपुरवा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हुआ ट्विन इंजन विमान, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी; पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर
कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। हादसे में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेनिंग विमान अचानक तेज आवाज के साथ खेतों में आ गिरा। विमान के जमीन से टकराते ही आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और आपातकालीन सेवा की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। सीएफओ की मौजूदगी में राहत और बचाव अभियान चलाया गया। टीमों ने विमान के मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला।
हादसे में गंभीर रूप से घायल एक ट्रेनी पायलट को तत्काल इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। दूसरे पायलट की भी हादसे में मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। विमान अचानक किस वजह से अनियंत्रित हुआ और खेतों में गिरने से पहले उसमें क्या तकनीकी खराबी आई थी, इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद पूरे नत्थूपुरवा और आसपास के इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0