रिश्ते में विवाद के बाद हुआ हंगामा, युवती ने परिचित युवक और उसके दोस्त पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी
रिश्ते में विवाद के बाद हुआ हंगामा, युवती ने परिचित युवक और उसके दोस्त पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर फरार होने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में अपने परिचित युवक शहनवाज अली पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह शहनवाज अली के साथ रिलेशनशिप में थी। बुधवार सुबह वह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास चाय पीने गई थी। इसी दौरान शहनवाज अली अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से वहां पहुंचा।
युवती का आरोप है कि शहनवाज अली के अन्य युवतियों के साथ संबंधों को लेकर उसने विरोध किया, जिसके बाद उसके और शहनवाज व दानिश के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज भी की। इसके बाद शहनवाज और दानिश कार लेकर वहां से जाने लगे। युवती ने कार को रोकने का प्रयास किया, तभी आरोप है कि शहनवाज ने उसे कार से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर शहनवाज अली को पकड़ लिया है, जबकि उसके दोस्त दानिश की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0