त्योहारों के सीजन में ओटीटी पर दस्तक देगा नया सीजन, हर शनिवार रात 8 बजे आएंगे नए एपिसोड
त्योहारों के सीजन में ओटीटी पर दस्तक देगा नया सीजन, हर शनिवार रात 8 बजे आएंगे नए एपिसोड
चार सफल सीजन के बाद कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी पूरी टीम के साथ दर्शकों को हंसाने लौट रहे हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पांचवें सीजन का ऐलान मेकर्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर किया। इस बार शो की वापसी त्योहारों के सीजन में होने जा रही है और इसका नया सीजन भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही प्रसारित किया जाएगा।
जारी किए गए वीडियो में शो की पूरी टीम सेट पर नजर आती है। इसी दौरान कपिल शर्मा पूछते हैं कि क्या सीजन 5 आ गया है और फिर सभी से शो शुरू करने के लिए कहते हैं। वीडियो में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ढोल-नगाड़े बजाते दिखाई देते हैं। इसके बाद कलाकार एक-दूसरे को अलग-अलग त्योहारों की शुभकामनाएं देते नजर आते हैं। कोई दिवाली की बधाई देता है तो कोई क्रिसमस, ईद, न्यू ईयर और नवरात्रि की शुभकामनाएं देता है। इस बार शो की थीम ‘हंसी का त्योहार’ रखी गई है।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पांचवां सीजन 26 सितंबर से शुरू होगा। इसके नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे। इस सीजन में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। वहीं, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू जज की कुर्सी पर दिखाई देंगे।
नए सीजन में भी दर्शकों को फिल्म, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी चर्चित हस्तियों के साथ कपिल और उनकी टीम की मजेदार बातचीत देखने को मिलेगी। कॉमेडी, हंसी-मजाक और हल्की-फुल्की खिंचाई के साथ शो एक बार फिर सेलिब्रिटी गेस्ट्स की मौजूदगी से मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए तैयार है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0