तेज बहाव की चपेट में आई श्रद्धालुओं से भरी कार, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल; सभी ओडिशा के निवासी
तेज बहाव की चपेट में आई श्रद्धालुओं से भरी कार, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल; सभी ओडिशा के निवासी
मध्य प्रदेश के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज बारिश के कारण उफान पर आए बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार श्रद्धालु उज्जैन से टैक्सी किराये पर लेकर मां बगलामुखी माता मंदिर में दर्शन करने के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे। दर्शन के बाद वापस लौटते समय मंदिर के पास स्थित बरसाती नाला तेज बारिश के चलते उफान पर था। इसी दौरान कार तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गई और देखते ही देखते नाले में बह गई।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद टीम ने कार को उफनते नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक कार में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज बहाव के बीच चालक ने जल्दबाजी में नाला पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान कार पानी के तेज बहाव में फंस गई और बह गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
एसपी दिलीप कुमार सोनी के अनुसार हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों की जान गई है। मृतकों में राधारानी, ज्ञानेंद्र कुमार बेहरा, रीता रानी पत्नी ज्ञानेंद्र बेहरा और कृष्णा राजवीर पुत्र शिवप्रसाद बेहरा के नाम सामने आए हैं। पुलिस बाकी मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया में जुटी है। प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0